RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह कोरोना संक्रमित, जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 02:34 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। हर किसी को अपना शिकार बना रही है। इसी क्रम राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।  पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ' मेरे पिता चौधरी अजित सिंह जी और बड़ी बेटी साहिरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  उनके पैरामीटर सामान्य हैं और चिकित्सकों की सलाह अनुसार दोनों का उपचार जारी है। वही समाजवादी पार्टी ने कहा आरएडीअध्यक्ष अजीत जी को कोरोना संक्रमित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके जल्द सकुशल और तीव्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है।
PunjabKesari

वही समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन न मिलने के कारण मरीजों का हाल बेहाल हो गया है। उन्होंने बताया कानपुर के अस्पताल में ऑक्सीजन संकट के कारण मरीजों के एंट्री बंद हो गई है। आगरा में ऑक्सीजन न होने के कारण 450 एंबुलेंस रुकी पड़ी है। जिससे प्रदेश में कोरोना मरीजों को सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static