RLD अध्यक्ष अजीत सिंह का कोरोना से निधन, राहुल-प्रियंका ने जताया शोक

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 10:59 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों और उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं।'' वाड्रा ने कहा , ‘‘ लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। जयंत और आरएलडी साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj