जयंत चौधरी का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो गरीबों को राशन के साथ आलू भी देंगे फ्री

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 03:35 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल ( RLD )  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी तैयारी में जुटे हैं और हर जिले में जनता का आर्शीवाद लेकर सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है। इसे लेकर जयंत चौधरी आज हाथरस में विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा अपनी सरकार बनी तो किसानों को 12 से 15 हजार रुपए दिया जाएगा। उन्होंने कहा गरबी लोगों को राशन के साथ 3 किलो प्रति के हिसाब से आलू भी दिया जएगा। 

PunjabKesari

बता दें कि  हाथरस की जाट बेल्ट मानी जाने वाली सादाबाद विधानसभा सीट में किसानों की सभा में शामिल होने आए जयन्त चौधरी ने का मंच पर जोरदार स्वागत करते हुए चांदी का नल दिया तो उनकी पगड़ी रस्म को भी अदा किया गया। मंच संभालते ही जयंत चौधरी भाजपा पर जमकर बरसे।  उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ द्वारा पोस्टरों और विज्ञापन पर प्रदेश का पैसा बरबाद किया जा रहा है।  उत्तर प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार  में नम्बर वन बन गया है। उन्होंने यह भी वादा किया कि मोदी सरकार किसानों को 6 हजार रुपये साल दिए हैं हमारी सरकार बनी तो 12 से 15 हजार किसानों को  दिया जाएगा।  जयंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमला बोलते हुए कहा पीएम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ट्वीट करते है पर कश्मीर में हत्या पर कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने लखीमपुर कांड पर दुख जताते हुए कहा उत्तर प्रदेश की 5 दिन तक आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई और योगी सरकार अपराधियों को जेल भेजने की बात करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static