यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 25 घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 10:03 AM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देर रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के नंदनगरी से एक प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा की ओर आज रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 132 पर बलदेव क्षेत्र में रात करीब 12 बजे गढ़सौली के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा के यशवंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि, मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

Deepika Rajput