सड़क हादसा:  तेज रफ्तार वाहन ने पिकप को मारी टक्कर, चालक और क्लीनर की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 06:02 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने पिकप वाहन चालक और उसके क्लीनर बहनोई की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाराबंकी के देवा इलाके के वर्मा तिन्दौला निवासी रामगुलाम का 40 वर्षीय पुत्र रामफल हरियाणा के नूह में पिकअप वाहन चलाता था और लोधापुरवा निवासी उसका बहनोई 47 वर्षीय विजय कुमार उसके साथ क्लीनर के रुप में काम करता था। कल रात दोनों बंथरा इलाके में बनी पुल के पास से वाहन खड़ा कर चाय पीने जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी,जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों की लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय मृत्यु हो गई। इस सिलसिले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहन की तलाश की जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh