लखनऊ में सड़क धस गई...बीच में फंसी कार, PWD और नगर विकास के ठेकेदार की खुली पोल

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 02:41 PM (IST)

लखनऊ: यूपी की राजधानी में बरिश होने के बाद PWD औऱ नगर विकास के ठेकेदार की खुली पोल खुल गई। दरअसल, रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए। शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचो-बीच से धंस गई। इससे एक कार उसी में फंस गई। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया। 

 

आपको बता दें कि बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।
 

Content Editor

Imran