एटा में बारिश से गिरी मकान की छत; मलबे में दबने से तीन बच्चियों समेत दादी की मौत, दृश्य देख कांपे लोग

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2024 - 03:02 PM (IST)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर बारिश की वजह से एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चियों शामिल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

धमाका सुनकर पहुंचे आसपास के लोग
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले के थाना जैथरा के गांव कूपपुरा में हुआ। हादसा गुरुवार रात 8ः30 के करीब हुआ। यहां के निवासी रामगोपाल किसान हैं। रामगोपाल और उसकी पत्नी आंगन में सो रहे थे, जबकि उनकी बुजुर्ग मां होशियारश्री (64), तीन बेटियां सपना (16), जूली (13) और अंशिका (11) के साथ दोनों बेटे शिवा और आनंद कमरे में सो रहे थे। रात के अचानक की कमरे की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिसे सुनकर ग्रामीण रामगोपाल के घर की तरफ दौड़ लिए। वहां का दृश्य देख लोग कांप गए, चीख-पुकार मच गई। लोगों ने  मलबे को हटाना शुरू कर दिया। मलबे में रामगोपाल की मां के साथ उसकी तीन बेटियां और दोनों बेटे दब गए थे।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही ग्रामीणों की सहायता से मलबा को हटाना शुरू कर दिया। मलबे में पहले एक ही चारपाई पर दादी और अंशिका की लाश मिली। दोनों एक दूसरे से लिपटे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि मानो दादी ने उसे बचाने के लिए आंचल में समेट लिया हो। वहीं, सपना और जूली के साथ दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल मिले। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपना और जूली की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static