BJP में शामिल हुए आरपीएन सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलाई सदस्यता

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:15 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी का बड़ा चेहरा और स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। फिलहाल आरपीएन सिंह दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपी में शामिल हो गए है। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरपीएन सिंह हो सदस्यता दिलाई है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। 

 



बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

 

वहीं आरपीएन सिंह ने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ। जय हिंद

 

Koo App
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता, आरपीएन सिंह जी का भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा में समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़कर आप सतत राष्ट्र की सेवा में कार्यरत रहे, मेरी यही कामना है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनसेवा में आपके श्रेष्ठ अनुभव से पार्टी के विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। - Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) 25 Jan 2022



इसी बीच ट्वीटर पर एक पोस्टर जारी करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरूआत है। मै माननीय नरेंद्र मोदी जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृह मंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में अपना योगदान दूंगा। 

Content Writer

Imran