कल स्टार प्रचारक की लिस्ट में थे कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, आज भाजपा में होंगे शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 12:21 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, पार्टी का बड़ा चेहरा और स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं। 

बता दें कि केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार के आरपीएन सिंह को कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया, लेकिन एक दिन बाद ही वह पार्टी छोड़ रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। केन्द्र में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Content Writer

Imran