मदरसे में यौन शोषण मामलाः आरोपी संचालक की गर्दन काटकर लाने वाले को 51 लाख का इनाम

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2017 - 04:15 PM (IST)

अमरोहाः हाल ही में मदरसे के अंदर लड़कियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने की खबर से जहां पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अमरोहा जनपद में भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ताओं में भी जमकर आक्रोश है। जिस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदरसा संचालक का पुतला फूंका।

प्रर्दशन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी की है। इतना ही नहीं भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता आफताब आडवाणी ने मदरसा संचालक की गर्दन काटकर लाने वाले को 51 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा भी की है। साथ ही आडवाणी का कहना है कि ऐसे लोग समाज के नाम पर कलंक हैं। इन जैसो की वजह से ही मुस्लमान बदनाम होते हैं। 

उल्लेखनीय है कि यह मामला राजधानी लखनऊ सआदतगंज के यासीनगंज में स्थित जामिया खदीजतुल कुबरा लिलबनात मदरसे का है। पुलिस ने इस मदरसे से करीब 51 लड़कियों को रिहा करवाया है। शुक्रवार को पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में संचालक कारी तैयब जिया को हिरासत में लिया है