BJP विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिला, अखिलेश बोले-जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 02:10 PM (IST)

लखनऊ: कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिलने के बाद से भाजपा पर विपक्ष हमलावर हैं। वहीं इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?

दरअसल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त की टीम ने बीजेपी विधायक के घर पर  रेड किया। इस दौरान लोकायुक्त ने विधायक के बेटे को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए और आठ करोड़ रुपये कैश के साथ गिरफ्तार  कर लिया। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद उत्तर प्रदेश प्रदेश में सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा हैं कि भ्रष्टाचार  के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर री है।  अखिलेश ने कहा कि भाजपा के नेता खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।



बता दें कि विधायक साबुन और डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन हैं। बताया जा रहा है की ये सारा काला धन रिश्वतखोरी ले कर जमा किया गया है। लोकायुक्त अब विधायक और विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए तलब कर रहे हैं। यह संभव है कि अन्य लोगों से अधिक पैसे लिए गए हों। फिलहाल पुलिस ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।  मिले कैश के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

Content Writer

Ramkesh