विंध्याचल पर्वत पर स्थित देवरहा बाबा के आश्रम में पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, हनुमान जी को लगाया 51 मन लड्डू का भोग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 07:59 PM (IST)

मिर्जापुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को विंध्याचल पर्वत पर स्थित देवरहा बाबा के आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्र के उत्थान और शत्रु राष्ट्रों के शमन के लिए हनुमान जी की आराधना की। सात ब्राह्मणों ने सविधि पूजन अर्चन कराया। कलयुग के साक्षात देव रामदूत हनुमान को 51 मन के लड्डू का भोग लगाया। हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद माता विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन कर प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। 

सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को काशी से होकर आश्रम में सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ करीब 11 बजे पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से आश्रम में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया था। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम के बीच आश्रम में पहुंचे मोहन भागवत ने हंस बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ ही हनुमत साधना किया। उन्होंने राष्ट्र के उत्थान, भारत के विश्व गुरु बनने की कामना और शत्रु राष्ट्रों के शमन की कामना की। उन्होंने कैलाश मानसरोवर को भारत का पुनः अंग होने का संकल्प लेते हुए  इसके पूर्ति की कामना की।

 देवरहा बाबा के आश्रम में यजमान बने भागवत ने विंध्य और काशी के विद्वान आचार्य के सानिध्य में आश्रम में विराजमान हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। करीब सवा घंटा पहले ही आश्रम से निकलकर माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे। उन्होंने जगत जननी के दरबार में मत्था टेक कर राष्ट्र के कल्याण की कामना की। 

Content Writer

Ajay kumar