कल वाल्मीकि जयंती पर जनसभा को संबोधित करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, 2 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 04:09 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 8 से 10 अक्टूबर को कानपुर आ रहे है। यहां पर आने के बाद उनके लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। यहां पर वो संबंधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के अलावा वह 9 अक्टूबर शहर में मनाई जाने वाली वाल्मीकि जयंती पर भी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आने से पहले इन कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।  

बता दें कि संघ ने कोरोना काल से पहले ही एक खाका तैयार किया था, जिसमें अनुसूचित जाति से जुड़े अंतिम व्यक्ति तक संघ की विचारधारा पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तैयारी थी। अब कानपुर से इसका पहला आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 9 अक्टूबर यानी वाल्मीकि जयंती के दिन शहर के नाना राव पार्क में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें मोहन भागवत हिस्सा लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शहर में 3 दिन उनके अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। संघ प्रमुख कानपुर के नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दीनदयाल उपाध्याय में बने नए मंगलम भवन में संघ के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख एक बैठक भी करेंगे।

संघ में 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य
अनुसूचित और पिछड़े तबके के जागरूक और विचार 1 लोगों के जरिए संघ के विस्तार की योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बनाई है। मगर पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विश्वविद्यालय के कुलपति, आईआईटी के प्रोफेसर भी शामिल होंगे। इसके अलावा बस्तियों में रहने वाले जागरूक लोगों को भी निमंत्रण दिया गया है। जिसके चलते संघ ने इस कार्यक्रम में तकरीबन दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

पुलिस कमिश्नरेट ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मोहन भागवत के 3 दिन के प्रवास को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बता दें कि संघ प्रमुख को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। शहर में जहां भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं वहां पर सुरक्षा के मानकों को दुरुस्त रखा गया है। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कार्यक्रम स्थल पर की गई है, जिसमें अलग से कई पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static