RSS के प्रचारक संजय जोशी ने PM की तारीफ में बांधें पुल, विनय कटियार के बयान से किया किनारा

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 07:24 PM (IST)

हरदोई(आशीष द्विवेदी):  संगठन महामंत्री और जानें मानें आरएसएस प्रचारक संजय जोशी ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा सांसद विनय कटियार के बयान से किनारा करते हुए कोर्ट के न्याय पर भरोसा जताया है। दरअसल संजय जोशी रविवार हिन्दू नव वर्ष को लेकर आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए।  हालांकि राजनीतिक हलकों में इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

पीएम मोदी की तारीफ में बांधें पुल
हरदोई के भारतीय नव संवत्सर 2075 हिन्दू नव वर्ष पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने आए मुख्य अतिथि संजय जोशी ने भरे मन से प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम आज आजादी के 7 दशक की यात्रा के बाद अपने हिंदुस्तान का लेखा जोखा देखें तो इस देश ने तरक्की के अच्छे सोपान हासिल किए हैं। आज स्वतंत्रता के बाद भी हिंदुस्तान का दबदबा है आज अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में जाते हैं तो गर्मजोशी से उनका स्वागत होता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय सोलर एनर्जी पर एक गठबंधन बना तो 160 देशों के प्रतिनिधि हिंदुस्तान आए।  

महात्मा गांधी की मूर्ति बढ़ती हुई शक्ति का परिचायक
संजय जोशी ने कहा कि आपको याद होगा कि 3 साल पहले 2015 में जनवरी में इंग्लैंड की पार्लियामेंट के सामने महात्मा गांधी की पूर्ण आकृति प्रतिमा का अनावरण हुआ। उस प्रतिमा का अनावरण करने अपने अर्थमंत्री अरुण जेटली और अमिताभ बच्चन गए थे। यह विचार करने वाला है कि जिस महात्मा गांधी ने अंग्रेजो को हटाने के लिए अपनी सारी जिंदगी लगा दी। उस इंग्लैंड ने बदली हुई परिस्थिति में उस महात्मा गांधी को पार्लियामेंट में सामने स्थान देकर उनके पूर्ण आकृति पुतले का अनावरण किया।  यानी हिंदुस्तान की बढ़ती हुई ताकत बढ़ती हुई शक्ति का यह परिचायक है। 

बीजेपी भव्य राम मंदिर के लिए संकल्पकृत
भाजपा सांसद विनय कटियार के राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदुओं को तैयार रहना चाहिए के इस बयान के सवाल पर संजय जोशी ने किनारा करते हुए कहा कि कोर्ट में केस चल रहा है कोर्ट का सकारात्मक निर्णय आएगा। करोड़ों हिंदुओं की का श्रद्धा विषय है भारतीय जनता पार्टी भव्य राम मंदिर के लिए संकल्पकृत है।

Punjab Kesari