दुल्हन अमेरिकन तो दूल्हा हिन्दुस्तानी, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 03:13 PM (IST)

बस्तीः यूपी के बस्ती में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल यहां एक दूल्हे ने अमेरिकन दुल्हन से शादी की है। उनकी शादी में भारतीय परंपरा के मुताबिक रस्मो रिवाज हुए। दोनों चाहते तो अमेरिका में ही एक दूजे के हो जाते, लेकिन दुल्हन का कहना था कि जब पति हिन्दुस्तानी है तो शादी भी भारतीय परंपरा के हिसाब से होनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर के चुनार थानांतर्गत कोलना गांव के रहने वाले डॉ. गुलाब सिंह भारत सरकार की तरफ से अप्रैल 2004 में यूनओ में गए और 2015 में रिटायर हुए। वह बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और नौकरी को ध्यान रखते हुए आज भी अमेरिका की न्यूयार्क सिटी में ही रहते हैं। उनका बेटा श्रीश न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर फाइनेंस की पढ़ाई कर रहा था।

बेटे श्रीश ने बताया कि 2004 में न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही रुस की रहने वाली मैथमेटिक्स मकैनिकल से इंजीनियरिंग पढ़ने वाली एरिना से दोस्ती हुई। पढ़ाई के दौरान दोस्ती समय के साथ गहरी होती गई। जिसके चलते हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। भारत में शादी में करने की इच्छा एरिना की ही थी। एरिना ने कहा कि जब पति हिन्दुस्तानी हैं तो शादी भी यहीं के रिवाज के मुताबिक होनी चाहिए। वहीं मिर्जापुर काफी दूर होने के चलते शादी बस्ती में करने का निर्णय लिया गया।