हैवानियत: 8 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, दरिंदाें ने आंख और मुंह में डाला Feviquick

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 02:33 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लाख दावे करे की प्रदेश में कानून का राज स्थापित है, परंतु ज़मीनी हकीक़त कुछ आैर ही बयां कर रही है। ऐसा ही एक मामला बांदा जनपद से सामने आया है। जहां पर एक 8 साल के बच्चे की पहले गुप्तांंग को काटा फिर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं दरिंदाें ने बच्चे की निर्मम हत्या के बाद उसके मुंह और आंख में  Feviquick  डाल दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ताे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मामला  बांदा जिले के चौसड़ गांव का बताया जा रहा है।  शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा का आठ वर्षीय बेटा प्रिंस सोमवार को चाचा राजेंद्र कुमार के घर जाने के लिए निकला था। राजेंद्र कुमार का घर गांव से बाहर कुछ दूर पर स्थित है। लेकिन काफी देर बाद भी प्रिंस वापस घर नहीं पहुंचा। ऐसे में उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब राजेश कुमार कुशवाहा कॉलेज में छुट्टी के बाद घर पहुंचे तो बेटा नहीं था। पत्नी पुष्पा ने बताया कि पेट में दर्द होने पर वह आंगनबाड़ी दवा लाने के लिए गया था, जहां से चाचा के घर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर राजेश बेटे को लेने के लिए अपने भाई राजेंद्र के घर पहुंच गए। वहां राजेंद्र की पत्नी ने बताया कि सुबह प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। लेकिन मालूम नहीं अचानक वह कहां चला गया।

पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की,परंतु मासूम का कही कोई पता नहीं चला। इसी दौरान पीड़ित के मोबाइल पर धमकी भरा काल आता है। धमकी में कहा गया था कि प्रिंस उसके कब्जे में है। इसके बाद राजेश ने पुलिस को यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग और ग्रामीण प्रिंस को फिर से खोजने के लिए निकले। तभी एक महिला को तालाब के किनारे बच्चे की चप्पल मिली। राजेश ने इसे प्रिंस की चप्पल बताई। वहीं थोड़ी दूर पर प्रिंस का शव भी पुवाल के पास पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static