BJP नेता के फ्लैट से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लड़की और 4 लड़के पकड़े गए

punjabkesari.in Tuesday, Dec 02, 2025 - 02:58 PM (IST)

वाराणसी : पुलिस ने मंगलवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों एक स्पा सेंटर और एक निजी फ्लैट पर संयुक्त छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों जगहों पर अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।

फ्लैट की मालकिन का राजनीतिक बैकग्राउंड चर्चा में
छापे के बाद जिस फ्लैट का मकान मालिकाना हक़ एक महिला शालिनी यादव के नाम बताया जा रहा है, उसका राजनीतिक इतिहास सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शालिनी यादव ने पूर्व में 2017 में कांग्रेस से मेयर चुनाव, और 2019 में सपा से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं।

जुलाई 2023 से वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल बताई जाती हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छापेमारी फिलहाल अवैध गतिविधियों का पता लगाने और जुड़े लोगों की भूमिका की जांच के लिए की गई है। फ्लैट या उसके मालिकों की जिम्मेदारी और भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

पुलिस कर रही है पूछताछ

दोनों स्थानों से पकड़े गए 13 व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि: नेटवर्क कौन चला रहा था? किन लोगों की इसमें क्या भूमिका थी? और क्या दोनों लोकेशन एक ही गिरोह से जुड़े थे? पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है, इसलिए किसी भी नाम या भूमिका पर अंतिम टिप्पणी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static