महिलाओं को ‘पैर की जूती’ समझने वाले ही तीन तलाक के पक्ष में: साध्वी

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 07:29 AM (IST)

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि महिलाओं को ‘पैर की जूती’ समझने वाले लोग ही तीन तलाक के पक्ष में हैं जबकि भाजपा ऐसी अमानवीय क्रूर परंपराओं के खिलाफ है।

मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
साध्वी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत बदायूं में कहा कि भाजपा शुरू से ही मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा उच्च न्यायालय द्वारा दी गई राय के साथ सहमत है। महिलाओं को पैर की जूती समझने वाले लोग तीन तलाक के पक्ष में है। भाजपा का तीन तलाक और हलाला जैसी अमानवीय क्रूर परम्पराओं के विरुद्ध स्पष्ट विचार हैं।

सपा,बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीशचंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक साध्वी ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस को भी तुष्टिकरण की राजनीति छोड़कर इस विषय पर स्पष्ट नीति के साथ सामने आना चाहिए कि वह मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में है या पर्सनल लॉ बोर्ड के।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें