राहुल पर केंद्रीय मंत्री का निशाना, कहा- 4 वर्षों में जनाक्रोश रैली कर रहे हो 60 साल में क्या किया?

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 04:49 PM (IST)

फतेहपुरः अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाली केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल की जनाक्रोश रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश से क्षमा मांगनी चाहिए। साध्वी ने कहा कि 70 वर्षों में से 60 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही है और अब 4 वर्षों में जनाक्रोश रैली कर रहे हैं, 60 साल में इन्होंने क्या किया।

इतना ही नहीं साध्वी ने कहा कि किसानों और गरीबों की बदहाली का जिम्मेदार कौन है। साथ ही उन्होंने कहा कि बौखलाए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रही है कि अब चुनाव मिलकर लड़े या अकेले लड़े।

अखिलेश यादव द्वारा टॉपर्स को लैपटॉप देने वाले बयान पर साध्वी ने कहा कि जो पहले दिए थे, वह कितने चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले के रोड का पैसा लैपटॉप में लगा दिया गया था।

साध्वी ने कर्नाटक चुनाव पर कहा कि जिस मंच पर राहुल बैठे थे। वहां उनको वंदे मातरम् का इशारा किया गया कि इसकी एक लाइन बोली जाए और वह एक लाइन बोलने के बाद खड़े भी नहीं हुए। इतना ही नहीं उनके नेताओं को बताना पड़ा कि वंदे मातरम् हो रहा है खड़े जो जाइए।
 

Tamanna Bhardwaj