मीडिया में छाए रहने के लिए धरने पर बैठी थी प्रियंकाः साध्वी निरंजन ज्योति

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 06:38 PM (IST)

फतेहपुरः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने प्रियंका गांधी के धरने पर कहा कि जो नाटक कर्नाटक में चल रहा है। वहीं नाटक यहां चल रहा है। कर्नाटक से ध्यान भटकाने के लिए यह सब हो रहा है। पीड़ित परिवार के साथ सरकार खड़ी और आरोपियों की अरेस्टिंग भी हो चुकी है, जो बचे हैं वह भी पकड़े जाएंगे। यह बीजेपी की सरकार है, सपा-बसपा की नहीं। प्रियंका गांधी डूबती हुई नईया हैं।

बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति अपने दो दिवसीय दौरे पर जिले में हैं। जहां जिले के तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शायद प्रियंका गांधी मीडिया में छाए रहने के लिए ऐसा कर रही हैं।

इतना ही नहीं साध्वी ने टीएमसी के सांसदों को एयरपोर्ट में रोकने के सवाल पर कहा कि टीएमसी वाले पहले अपने पश्चिम बंगाल को देखें, जहां आय दिन लोगों के शरीर से गर्दन उड़ाए जा रहे हैं। रोज लोगों की हत्याएं हो रही हैं। टीएमसी वालो को उत्तर प्रदेश आने की जरूरत नहीं है। वह पश्चिम बंगाल संभाले।

Tamanna Bhardwaj