कभी भी जेल जा सकते हैं सोनिया-राहुल, पार्टी संभालने के लिए कराई प्रियंका की एंट्री: साध्वी प्राची
punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 11:14 AM (IST)
मुजफ्फरनगरः विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी के राजनीति पर सक्रीय होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका अच्छी महिला है। मैं उनका सम्मान करती हूं। उनकी कांग्रेस में एंट्री इसलिए हुई है क्योंकि मां और बेटे तो पहले ही जमानत पर है। वे कभी भी जेल जा सकते हैं। ऐसे में पार्टी सम्भालने के लिए उनकी एंट्री हुई है।
वहीं इस दौरान उन्होंने बाबा राम देव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मंदिर बने या नहीं बने, लेकीन देश में एक या दो बच्चे पैदा करने का कानून जरूर बने। जिसके भी ज्यादा बच्चे हो उससे सरकारी सुविधाये छीन लेनी चाहिए। साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी मदरसे हैं। उनमें डॉक्टर और इंजीनियर पैदा होने चाहिए, लेकीन वहां आईएसआईएस (ISIS) के एजेंट तैयार किये जा रहे हैं।
सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि मोदी को हराने के लिए आपस में गुंडे मिल गए हैं, लेकिन ऐसा होगा नहीं। मायावती पहले कहती थीं कि 'चढ़ गुंडों की छाती पर मोहर लगेगी हाथी पर' लेकिन अब वे कहेगी ‘की रज़िया गुंडों में फस गई’।