साध्वी प्राची के बिगड़े बोल, कहा- जो आपकी 1 बेटी ले जाए आप उसकी 1000 बेटी ले आओ

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 11:06 AM (IST)

बदायूंः विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने आज फिर से विवादित बयान दिया है। साध्वी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार बनते ही कुछ लोगों ने हिंदूवादी संगठनों को बदनाम करना शुरू कर दिया है। जालीदार टोपी बाले लोग अब भगवा गमछे डालकर माहौल खराब कर हिन्दू संगठनों को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि कोई अगर 1 हिन्दू बेटी को ले जाता है तो बदले में उनकी 1000 लेकर आओ।

योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही
साध्वी ने कहा कि योगी सरकार बनते ही कुछ लोग हिंदूवादी संगठनों को बदनाम कर रहे है। कुछ लोग भगवा गमछा डालकर हिंदू संगठनों को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। जिसका हमारी सरकार मुहंतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

बता दें कि साध्वी प्राची एक निजी कार्यक्रम के शिरकत करने के लिए बदायूं पहुंची थी। उनके इस विवादित बयान के बाद राजनैतिक हल्कों में चर्चा शुरु हो गई है। वहीं बीजेपी के तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

कांग्रेस पर भी जमकर साधा निशाना
साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा किसानों की जमीन वाड्रा को दे दी गई तब कांग्रेस ने कुछ नहीं बोला। पंजाब सहित कई प्रान्तों में किसान क्यों नहीं प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस बौखलाई हुई है जैसे खिसियानी बिल्ली करती है, ऐसा अब वो कर रही है। कांग्रेस को अपने 60 साल याद नहीं आते।

UP POLITICAL NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-