आजम के जेल जाने पर बोलीं साध्‍वी प्राची- अपने कर्मों का फल मिल रहा

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 01:09 PM (IST)

बरेलीः हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि आप लोगों को खुशखबरी दे रही हूं कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी सरकार दो बच्चों का कानून लाने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।

वहीं आजम खान के जेल जाने पर साध्वी ने कहा कि उन्हें अपने कर्मों का फल मिल रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी पर साध्वी प्राची ने कहा कि देशद्रोहियों के नाम से हिंदुस्तान में यूनिवर्सिटी नहीं चलेगी। इस यूनिवर्सिटी को टूटना चाहिए। हिंदुस्तान के अंदर भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस के नाम से यूनिवर्सिटी चलेगी, देशद्रोहियों के नाम से नहीं।

बता दें कि साध्वी प्राची अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली पहुंची। यहां उन्होंने गाना भी गाया। इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली के अंदर तो केवल शुरुआत हुई है। ये गृह युद्ध जैसी स्थिति बना रहे हैं। उस पर हमें सचेत और सावधान होना चाहिए और सरकार को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static