सहारनपुरः खौलते पानी में गिरने से 2 साल की बच्ची की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 10:57 AM (IST)

 

सहारनपुरः उतरप्रदेश में सहारनपुर में एक अबोध बच्ची की चूल्हे पर खौलते पानी में गिरने से झुलसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तत्काल बच्ची को अस्पताल लेकर गए। यहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना जिले के बेहट थानाक्षेत्र की है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि पीरतला निवासी जैद की 2 वर्षीय पुत्री माहिरा शुक्रवार शाम खेलते खेलते चुल्हे पर उबल रहे गर्म पानी के टब में जा गिरी जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरन्त ही उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

Tamanna Bhardwaj