सहारनपुरः मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक कांस्टेबल घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 12:46 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश मेेें सहारनपुर के फतेहपुर के कलसिया रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। जिसके बाद पुलिस ने इनामी बदमाश मूल्ला नूर हसन को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि शुक्रवार रात मुठभेड़ में मूल्ला नूर हसन को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है ति मुल्ला की गिरफतारी पर पुलिस ने 15 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। 
 

Punjab Kesari