दर्दनाक सड़क हादसाः बच्ची की मौत मां का हाथ कटा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2015 - 04:14 PM (IST)

सहारनपुर(विशाल कश्यप): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना फतेहपुर गांव गन्देवड़ में एक्टिवा पर आ रही महिला व बच्चे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई व महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला का एक हाथ भी कट गया। महिला को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जहां पर अभी भी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर इकट्ठी हुई भीड़ ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी। थाना के पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।