UP Election 2022: सहारनपुर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 01:45 PM (IST)

Saharanpur Assembly Seat - 4

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या-4 सहारनपुर सीट है। इस सीट पर किसी एक पार्टी का बोलबाला नहीं रहा है। कभी यह सीट जेपी तो कभी भारतीय जनता पार्टी तो कभी बहुजन समाज पार्टी के खाते में जाती रही है। अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और मसूद अख्तर यहां से विधायक हैं। अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से मसूद अख्तर को उम्मीदवार बनाती है, तो क्या इस बार वह इस सीट को जीत पाने में कामयाब होंगे। यह कह पाना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बेहट विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

सहारनपुर विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 413 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 963, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 440 और थर्ड जेंडर के 10 मतदाता हैं।

अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं-

17वीं विधानसभा चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मसूद अख्तर ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जगपाल सिंह को 12 हजार 324 वोटों से हराया। मसूद अख्तर को 87 हजार 689 वोट जबकि जगपाल सिंह को 75 हजार 365 वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के मनोज चौधरी 58 हजार 752 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 


16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

इस सीट से बीएसपी के उम्मीदवार जगपाल सिंह को जीत मिली थी। जगपाल सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल वहीद को 17 हजार 113 वोटों से हराया था। जगपाल को कुल 80 हजार 670 मत मिले थे जबकि अब्दुल वहीद 63 हजार 557 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल सरफराज खान 42 हजार 850 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: नकुड़ विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी



15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

इस सीट से भारती जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव लखन पाल को जीत मिली थी। राघव लखन पाल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय गर्ग को 18  हजार 191 वोटों से हराया था। पाल को कुल 76 हजार 49 मत मिले थे, जबकि संजय गर्ग को 57 हजार 858 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के मजाहिर हसन मुखिया 16 हजार 147 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी



14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

इस सीट से जनता दल के उम्मीदवार संजय गर्ग को जीत मिली थी। संजय गर्ग ने रालोद के प्रत्याशी लाज कृष्ण को 28  हजार 4 वोटों से हराया था। संजय गर्ग को कुल 64 हजार 706 मत मिले थे, जबकि लाज कृष्ण 36 हजार 702 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार उमा भूषण 12 हजार 180 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।



इस सीट के बनने के बाद यानि 2008 में हुए परिसीमन के बाद हुए चुनाव और उनके परिणामों को देखें तो एक बार बहुजन समाज पार्टी और एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट को कांग्रेस बचा पाएगी या फिर इस सीट पर किसी और पार्टी का कब्जा होगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

News Editor

Praveen Jha