सहारनपुर: दो पक्षों में चली गोली से BJP सांसद के पीए का बेटा घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 08:35 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में कैराना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रदीप चौधरी के निजी सचिव नाथीराम का बेटा मुकुल, शनिवार को दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी में घायल हो गया।

गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मुकुल बीबीए का छात्र है। दोपहर जब वह घर जा रहा था, तभी गंगोह-करनाल मार्ग पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। उत्सुकतावश वह झगड़े की जानकारी लेने लगा। उसी दौरान एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोली छात्र मुकुल की जांघ में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।      

उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Content Writer

Mamta Yadav