सहारनपुर: बसपा उम्मीदवार का नाम वापस लेने पर BJP के चौधरी मांगेराम बने जिला पंचायत अध्यक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 09:57 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मात्र विपक्षी उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चौधरी मांगेराम को सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष विजयी घोषित कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज दोपहर बताया कि बसपा की ओर से एकमात्र उम्मीदवार जयवीर उर्फ जानी ने 26 जून को नामांकन दाखिल किया था। आज जानी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।      

इस बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने से भाजपा के मांगेराम का अकेला नामांकन पत्र रह जाने से उन्हें नाम वापसी की अवधि तीन बजे के बाद विजयी घोषित कर दिया । भाजपा खेमें में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी की जीत होने पर हर्ष जताया।        इस बीच भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्यर महेंद्र सैनी , भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने भाजपा की जीत का श्रेय पाटर्ी के नेतृत्व मार्गदर्शन, कारगर चुनाव रणनीति, पाटर्ी जिला पंचायत सदस्यों की एकजुटता को दिया।       

नए जिला पंचायत अध्यक्ष बने मांगेराम चौधरी ने पाटर्ी नेतृत्व का उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के लिए आभार जताया। सहारनपुर जिला पंचायत में 49 सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को नामांकन के वक्त बसपा के घोषित उम्मीदवार शिमला देवी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। उनके स्थान पर अंतिम समय में वाडर् 38 के जिला पंचायत सदस्य जसवीर सिंह गुर्जर ने अपना नामांकन दाखिल किया था। बसपा अध्यक्ष मायावती ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने की कल घोषणा कर दी थी। उसी के अनुपालन में जयवीर सिंह ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static