सहारनपुर: कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 12:07 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार लोगों की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे जो सहारनपुर से शादी समारोह में होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। सभी दिल्ली के पंजाबी बाग के रहने वाले हैं। वहीं एक की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। यह घटना थाना नागल क्षेत्र के हाईवे की है। कार को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना जबरदस्त रहा होगा।

बता दे की सहारनपुर में एक शादी समारोह में दिल्ली के पंजाबी बाग से परिवार पहुंचा था। शादी समारोह संपन्न होने के पश्चात सहारनपुर से जैसे ही ये परिवार अपने घर की ओर रात में वापस लौट रहा था तभी नागल थाना क्षेत्र में एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार सवारों की जोरदार टक्कर हो गई, जहां पर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह सभी दिल्ली के पंजाबी बाग के रहने वाले थे। जिसमें भगवती शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा, बेटा गौरव शर्मा और पुत्रवधू निधि शर्मा है जिनकी इस हादसे में मौत हुई है। हालांकि भगवती शर्मा का दूसरा बेटा प्रतीक शर्मा जो कि गंभीर रूप से घायल है उसका जिला अस्पताल में अभी उपचार चल रहा है।

आकस्मिक चिकित्सक डॉ कुणाल ने बताया कि रात 11:50 पर बजे 2 घायल लोग अस्पताल आए जिनका नाम गौरव और प्रतीक शर्मा है। वहीं तीन मृत शव आए जिनका नाम भगवती शर्मा, ममता शर्मा और निधि शर्मा है। उन्होंने बताया कि मृत शव को मोस्टम में रखवा दिया है जिसका पोस्टमार्टम चल रहा है। वहीं इलाज के दौरान गौरव की भी मौत हो गई। जिसके बाद मौत की संख्या चार हो गई। प्रतीक शर्मा अभी भी भर्ती है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Ajay kumar