सहारनपुर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 05:47 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घाटहेडा गांव निवासी व्यापारी आदेश धीमान (32) का शव नवादा गांव के जंगल में एक पेड से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि व्यापारी दो दिन पहले घर से यह कहकर गया था कि वह नानौता जा रहा है लेकिन वह जब रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई और न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सुबह गांव नवादा के जंगल में ग्रामीणों ने एक शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचित किया। शव की शिनाख़्त आदेश के तौर पर की गयी। प्रथम द्दष्टया व्यापारी की आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Ramkesh