सहारनपुरः DM का आदेश- प्रत्येक रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 03:00 PM (IST)

सहारनपुरः भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश के सभी जनपदों में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में सहारनपुर में संक्रमित केसों के बढ़ने के फलस्वरुप जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब हर रविवार को जिला में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मरीज़ों को देखते हुए डीएम अखिलेश सिंह ने यह आदेश जारी किया है। अगले आदेशों तक हर रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में इमरजेंसी सेवाएं ही खुलेंगी। जिला के  बॉर्डर भी सील रहेंगे। इसके साथ ही बाहर से आने-जाने वालों पर भी रोक रहेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static