सहारनपुर: शटिंग के दौरान पावर से अलग हुई मालगाड़ी, कोई हताहत नहीं

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 10:48 AM (IST)

सहारनपुर: रेलवे में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीती रात सहारनपुर आ रही मालगाड़ी शटिंग के दौरान पावर से अलग हो गई। ड्राइवर को पता लगा तो उसने पावर को पीछे लाकर गाड़ी का जो हिस्सा रह गया था, उसे जोड़ा। इसमें करीब 10 से 15 मिनट का समय लगा। हालांकि इससे कोई नुक्सान नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे की है। मालगाड़ी सहारनपुर के लिए आई थी। मालगाड़ी को पटरी नंबर 8 पर लाया गया। शटिंग के समय प्रैशर से मालगाड़ी इंजन से अलग हो गई। गार्ड को पता लगा तो उसने ड्राइवर को बताया। इसके बाद ड्राइवर ने ब्रेक लगा कर पावर को रोका। जिससे कोई नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस काम में करीब 10 से 15 मिनट का ही समय लगा। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि बीती रात शटिंग के दौरान मालगाड़ी प्रैशर से अलग हो गई थी, जिससे कोई नुक्सान नहीं हुआ।

Anil Kapoor