खाकी वर्दी की हनक दिखाकर अवैध वसूली करता था फर्जी दारोगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 04:21 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के तीतरो इलाके में खाकी की हनक दिखाकर अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि तितरो पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। उसने अपना नाम नंदकिशोर निवासी मौहल्ला महाजनान कस्बा तीतरो बताया है। उसके पास से उप निरिक्षक का फर्जी पहचान पत्र, पुलिस की वर्दी, जूते, बेल्ट, 2 आधार कार्ड और बाइक बरामद की। नंदकिशोर पिछले कुछ दिनों से पुलिस की वर्दी पहन कर फर्जी आईडी काडर् दिखाकर सहारनपुर के अलावा शामली, नोएडा, गाजियाबाद ,प्रयागराज आदि जिलो लोगों पर दबाव बनाकर रौब गालिब कर उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी नंदकिशोर लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने जब गहनता से उससे पूछताछ की तो जालसाज युवक का खेल सामने आ गया। वह सहारनपुर के अलावा अन्य जिलो में भी यह ठगी के इस खेल को अंजाम देता रहा है। बताया जाता है कि उक्त युवक वर्दी के रौब से कई जगह ठगी को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि तीतरो थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने आज पुलिस टीम के साथ फर्जी दारोगा नंदकिशोर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि नंदकिशोर के विरुद्ध संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत क उसे जेल भेज दिया।

Content Writer

Anil Kapoor