अनोखी पहल: सहारनपुर में किसानों को 3 ट्राली पराली के बदले मिलेगी एक ट्राली जैविक खाद

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 05:01 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की पहल पर किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिये उन्हें पराली के बदले जैविक खाद दी जायेगी।       
PunjabKesari
पराली को खेतों में जलाने से रोकने के लिए यह पहल
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा राजीव कुमार सक्सेना ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग ने पराली को खेतों में जलाने से रोकने के लिए यह अनोखी पहल की है। इसके तहत किसानों को तीन ट्राली पराली के बदले एक ट्राली गोबर की खाद दी जायेगी। गोबर की खाद जनपद में संचालित गोआश्रय स्थलों से प्राप्त कर किसानों को दी जायेगी। किसान इसका उपयोग अपने खेत की उर्वरा शक्ति को जैविक तरीके से बढ़ाने में कर सकेंगे।
PunjabKesari
पराली को अपने खेत में न जलाएं किसान
डा सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई किसान अपने खेत से पराली दान में देना चाहे तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव अथवा पशुपालन विभाग के कर्मचारी को दे सकता है। दान में दी गयी पराली को किसान के खेत से उठाने व उसको गोआश्रय स्थल पर उपलब्ध कराने का कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि कोई भी किसान पराली को अपने खेत में न जलाये। पराली को दान में देकर गौसेवा का पुण्य लाभ उठाये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static