सहारनपुर में प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, 7 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2015 - 05:45 PM (IST)

सहारनपुरः यूपी में प्रधान पद के प्रथम चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही रंजिशों का दौर शुरु हो गया है। इन्हीं रंजिशों के चलते बीते रविवार को कंधेला गांव में प्रधान पद को लेकर 2 प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले के मुजफ्फराबाद, सरसावां और साढौली कदीम ब्लॉकों में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ था।

इसी दौरान दो उम्मीदवार व उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव व गोलीबारी हुई। इस संघर्ष में 2 महिलाओं सहित 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल हुए लोगों में से एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।