रोहिणी हत्याकांड: आरोपी की बुआ का बड़ा बयान, कहा- Sahil को हो फांसी की सजा

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 01:16 PM (IST)

बुलंदशहर, Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में सरेआम नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुलंदशर से गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तारी पर आरोपी की बुआ ने बड़ा बयाना दिया है। उन्होंने कहा कि सहिल को फांसी की सजा होनी चाहिए।  साहिल को ऐसी सजा होनी चाहिए कि किसी लड़की के साथ ऐसा करने की कोई सोच न सके। आरोपी की बुआ ने बताया कि सहालि ने जैसा किया गांव में कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज सहिल ने उस लड़की के साथ किया कल हमारे साथ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सहिल ने जैसा किया है उसे वेसे ही सजा मिलनी चाहिए। 



बता दें कि बीते सोमवार को राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या करने वाले साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की पर चाकू से वार कर हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बताया जा रहा कि आरोपी साक्षी का बॉयफ्रेंड हैं, उसने चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं।

मोहम्मद साहिल के रूप में हुई आरोपी की पहचान 
मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेरी इलाके में ही रहता है और मैकेनिक का काम करता है। 

16 वर्षीय साक्षी को बेरहमी से मारा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और नाबालिग रिलेशनशिप में थे, लेकिन कल (रविवार) उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और इसके बाद उस पर पत्थर दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी को  दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

Content Writer

Ramkesh