गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी Sahil की पुलिस हिरासत 2 दिन और बढ़ी, पुलिस बोली- आरोपी बार-बार बदल रहा अपना बयान

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 01:31 PM (IST)

बुलंदशहर / नयी दिल्ली,: दिल्ली की एक अदालत ने शाहबाद डेयरी इलाके में एक किशोरी की निर्मम हत्या करने के आरोपी Sahil साहिल की हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दी। अदालत के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से आरोपी साहिल (20) को ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। साहिल ने पिछले रविवार की शाम को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस दौरान, पास से गुजर रहे राहगीर तमाशबीन बने रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, साक्षी के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी टूट गई थी। साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था। ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नयन ने मंगलवार को पुलिस को साहिल को दो दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी थी। पुलिस ने इस आधार पर साहिल की हिरासत की मांग की थी कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं किया जा सका है और आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की किशोरी की उसके प्रेमी ने चाकू से गोद की उसकी हत्या कर दी थी।  हत्या की घटना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद उसके बाद दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की उत्तर प्रदेश बुलंदशहर से गिरफ्तार किर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीम लगाई गई थी। फिलहाल आरोपी पुलिस की रिमांड पर है।

शहाबाद हत्या मामले पर आउटर-नॉर्थ एडीसीपी राजा बंथिया ने कहा, "लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए हैं।" साहिल की बुआ बुलंदशहर में रहती हैं पुलिस को कल यानी रविवार को पता चला था की घटना के बाद वह बुआ के पास जा सकता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो साहिल वहां मिल गया।

Content Writer

Ramkesh