साहू समाज ने महात्मा गांधी पर दिए प्रज्ञा ठाकुर के बयान को बताया शर्मनाक, की ये मांग

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 03:17 PM (IST)

अमेठी: भोपाल सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर विवाद छिड़ा हुआ है। हालांकि, अपने इस बयान के लिए उन्होंने माफी मांग ली है। बावजूद इसके लोगों मेें नाराजगी है।

दरअसल, अमेठी में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के बैनर तले साहू समाज के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आवाज बुलंद की। राष्ट्रपति व राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के गौरव है। उन्होंने सत्य व अहिसा का मार्ग अपनाकर देश को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराया।

ऐसे में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी पर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की गई। उनकी टिप्पणी पर पूरे देश का साहू समाज क्षुब्ध है। साहू समाज प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग करता है।

 

Tamanna Bhardwaj