मीटिंग के नाम पर शराब पार्टी का जश्न मना रहा सैफई विश्वविद्यालय का स्टॉफ, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 04:29 PM (IST)

इटावा(अरवीन): सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रा वंदना शुक्ला की आत्महत्या और गुमशुदगी के पेंच अभी सुलझे भी नहीं थे कि विश्वविद्यालय प्रशासन की एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन सुमेर सिंह किला के सरकारी गेस्ट हाउस के अति विशिष्ट ग्रह परिसर में इकट्ठा होकर शराब पार्टी कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शराब पार्टी की तस्वीर सामने आने से हड़कम्प मच गया है।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन गेस्ट हाउस को मीटिंग के नाम पर बुक करवाया था। लेकिन जब शराब पार्टी की तस्वीरें सामने आई तो लोग हैरान हो गए। बता देें कि तस्वीर में दिख रहे पर्पल कुर्ते में चांसलर राजकुमार है। साथ में दिख रहे वाईस चांसलर रमाकांत यादव हैं। जो खाने का आनंद ले रहे हैं। ग्रुप फोटों में दिख रहे लोग विश्वविद्यालय के बाकी सदस्य हैं। 

23 सितंबर को छात्रा ने किया सुसाइड 
गौरतलब है कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पीजी द्वितीय वर्ष की छात्रा डॉ. वंदना शुक्ला ने बीते 23 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। हैरानी की बात ये कि जिस कमरे में छात्रा ने फांसी लगाई वह दोनों तरफ से बंद भी था। कोई खिड़की भी नहीं खुली थी। छात्रा की आत्महत्या से विवि. प्रशासन पर सवाल खड़े किए गए थे। अब ये शराब पार्टी कई सवाल खड़े कर रही है। 

Ajay kumar