विवादित बयान देकर फिर सुर्खियों में साक्षी महाराज, कहा- अब तक 40 लाख मुसलमानों का कत्‍ल...

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 04:26 PM (IST)

उन्नाव: अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुसलमानों के खिलाफ विवादित देकर फिर चर्चा में है। साक्षी महाराज ने कहा कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है। अगर कोई मुसलमान है तो कान खोलकर सुन ले, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस या बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं।

देश की सुरक्षा के लिए मोदी का रहना बहुत जरूरी- साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज ने भीड़ को संबोधित करते हुए वर्ग विशेष के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। साक्षी महाराज ने मंच से कहा है कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है। कोई मुसलमान हो तो कान खोलकर सुने, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस या फिर बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं। उन्‍होंने कहा कि ताजिए में कहते हैं ‘हाय हुसैन हम न हुए’। हुसैन का कत्ल कर्बला की धरती पर कुरान की आयतें पढ़-पढ़ कर किया। ये लोग तालिबानी सोच के लोग हैं, ये धरती के दुश्मन हैं। अफगानिस्तान से भगा दिए गए तो हिंदुस्तान आ गए। हिंदुस्तान अगर उन्हें भगा दे तो समुद्र में डूब मरने के अलावा उनके पास कोई जगह नहीं है। हिन्दुतान स्वतंत्र रहे आनंद में रहे इसके लिए प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी का रहना जरूरी है। इतना ही नहीं अपने बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मोदी का रहना बहुत जरूरी है।

बता दें कि साक्षी महाराज 31 अगस्त का देर शाम बीजेपी सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा सरोसी ब्लॉक में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों पर जमकर हमला बोला। साक्षी महाराज का 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साक्षी महाराज के बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static