साक्षी महाराज भी नहीं बता सके GST की फुल फॉर्म

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 12:04 PM (IST)

उन्नाव: अभी योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जी. एस.टी. (गुड्स एंड सॢवसेज टैक्स) की फुल फॉर्म नहीं बता सके थे। अब ऐसा ही एक वीडियो भाजपा सांसद साक्षी महाराज का सामने आया है। उन्नाव में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान जब साक्षी महाराज से पत्रकारों ने जी.एस.टी. की फुल फॉर्म पूछी तो वह इसे बता न सके।

भाजपा सांसद से शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में प्रैस कांफ्रैंस कर रहे थे। इस दौरान वह जी.एस.टी. की बड़ाई कर रहे थे। इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि जी.एस.टी. की फुल फॉर्म क्या है? इसके जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि जी.एस.टी. की...यह एकल व्यवस्था है, केवल सारे करों को इकट्ठा करके इन्कम टैक्स देने की व्यवस्था है।