CAA पर बयान देते हुए साक्षी महाराज ने अखिलेश-प्रियंका के लिए कह दी ये बड़ी बात

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 12:41 PM (IST)

उन्नावः बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में कहा कि सीएए कानून नागरिकता लेने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए मोदी सरकार लाई है। उन्होंने कहा कि यह साफ है रोहिंग्या व घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। इस दौरान साक्षी महाराज ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

2022 में जनता अखिलेश को विधायक भी न चुनेः साक्षी महाराज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तब सैफई महोत्सव में करोड़ों खर्च हो जाते थे और सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा था। अब वहां पर सैफई महोत्सव क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश 2022 में सरकार बनाने की सोच रहे हैं, जबकि हो सकता है जनता उन्हें विधायक भी न चुने। उन्होंने साफ कहा कि देश में गद्दारों की सरकार नहीं रहेगी, क्योंकि अब जवाहरलाल नेहरू की सरकार नहीं बल्कि अमित शाह और मोदी की सरकार है। 

'कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए'
इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार के हनन की बात कही जा रही है. जब कांग्रेस ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया था। करोड़ों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ था। गोरक्षा के लिए समर्पित 10000 से ज्यादा साधु-संन्यासियों की हत्या कर दी गई थी तब मानवाधिकार इनको याद नहीं आया। कहा कि कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए। 
 

Tamanna Bhardwaj