साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- राजनीति में पप्पू और मंद बुद्धि हैं राहुल गांधी

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 02:12 PM (IST)

कन्नौजः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में पप्पू और मंद बुद्धि हैं। उन्हें इटली चले जाना चाहिए। वह इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा कि भोपाल के पूर्व सांसद ने सोनियां गांधी से खुद कहा था कि इस पप्पू और मंद बुद्धि को राजनीति से हटाओ, नहीं तो कांग्रेस उबर नहीं पाएगी।

विपक्ष पर ली चुटकी
शहरों के नाम बदलने पर हमलावर हुए विपक्ष पर चुटकी लेते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि वो करें तो रामलीला हम करें तो कैरेक्टर ढीला। बीजेपी सांसद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने भी शहरों के नाम बदले थे। अब योगी सरकार नाम बदल रही है तो विपक्ष को क्यों तकलीफ हो रही है। जो कलंकित नाम है, जहां नाम सही नहीं हैं। वहां नाम बदलने चाहिए।  

राजभर पर साधा निशाना 
इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि अादमी को  जब ज्यादा खाने को मिल जाता है, तो उसे अपच हो जाती है। इसी तरह पार्टी में ज्यादा सम्मान मिलने से उनको अपच हो गई है। जिसके चलते वह ऐसी बाते करते हैं।

कांग्रेस ने 60 वर्षों में देश को लूटाः साक्षी महाराज 
बता दें कि जिले के तालग्राम इलाके में एक कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे साक्षी महाराज ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल का अस्तित्व था, लेकिन नेहरू का कोई अस्तित्व नहीं था। उन्होंने कहा कि 60 साल से कांग्रेस ने डकैतों की तरह देश को लूटा है, लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में देश कांग्रेस मुक्त होने वाला है। 

Tamanna Bhardwaj