साक्षी महाराज का योगी से अनुरोध, कहा- नवरात्रि तक पुरे यूपी में मांस-मछली की बिक्री पर लगे प्रतिबंध

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 06:08 PM (IST)

उन्नाव: कर्नाटक में विवादित पोस्टर और उन्नाव में एक हिंदू संगठन की ओर से शहर में विवादित वॉल पेंटिंग कराकर तुगलकी फरमान जारी गया था जिसमें साफ लिखा गया था कि मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं का दुकान लगाना सख्त मना है, जोकि इन दिनों चर्चा में है। ऐसे ही एक फरमान को लेकर बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महराज ने ट्वीट सीएम योगी से अनुरोध किया है।

 

साक्षी महराज ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरा उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि नवरात्रि तक पुरे प्रदेश में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश करें। बता दें कि साक्षी महराज के इस ट्वीट के बाद कमेन्ट भी आना शुरू हो गए हैं।

इस पोस्ट के बाद लोगों कहना है कि बिलकुल ऐसा ही करना चाहिए, स्वागत है। जय हो महराज जी की, बीजेपी सांसद साक्षी महराज अपने बयानों से हमेशा सुखियों में बने रहते है। इस तरफ से फरमान और बयान साक्षी महराज तमाम बार दे चुके हैं।                      

Content Writer

Tamanna Bhardwaj