लापता होने के पोस्टर पर साक्षी महाराज का जवाब- मैं नहींं करता परवाह, कुछ लोग...

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 04:48 PM (IST)

उन्नावः अपने बयानों को चलते सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी व डाक्टरों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने अच्छा काम किया है।

इस दौरान साक्षी महाराज ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनके लापता होने का पोस्टर पोस्ट करने वाले पूर्वाग्राही है। जो आए दिन उन्हें लापता करते रहते हैं। ऐसे लोगों की मैं परवाह नहीं करता हूं। उन्होंने कहा कि वह एक धर्माचार्य भी है। धर्माचार्य होने के कारण कुछ कर्तव्य भी हैं। 12 वर्षों बाद हरिद्वार में कुंभ का आयोजन हुआ था। जिसमें उन्होंने अपनेे धर्माचार्य होने केेे कर्तव्य का निर्वाहन किया।

बड़े पैमाने पर काटे गए पेड़ के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा प्रकृति से छेड़छाड़ खतरनाक है। विकास के साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी केंद्रीय मंत्री से बातचीत हुई है। नेशनल हाईवे के दोनों तरफ खाली पड़ी जगह पर प्रकृति के अनुकूल पौधे लगाने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static