महाराष्ट्र की सियासत पर बोले साक्षी महाराज- शिवसेना के मन में पाप समा गया था
punjabkesari.in Sunday, Nov 24, 2019 - 03:20 PM (IST)
उन्नावः महाराष्ट्र की सियासत पर भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना दोनों को जनता को जनादेश मिला था। लेकिन शिवसेना के मन में पाप समा गया था। वह जनता के जनादेश के साथ गद्दारी करने लगी, बेवफ़ाई के साथ-साथ बेमेल शादी करने लगे। साक्षी महाराज ने कहा कि शाम को सभी सुन रहे थे कि सुबह कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की सरकार बनेगी। सुबह उठे तो फडणवीस शपथ ले रहे थे। जो जनता चाहती थी और जो विधायक चाहते थे वही हुआ।
मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऊपर तो टिप्पणी करने का प्रश्न इसलिए नहीं उठता क्योंकि वह स्वयं खुद समझदार है। सुप्रीम कोर्ट अपने आप निर्णय करेगा। इसके संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन जो हुआ है। बहुत ही अच्छा हुआ है।