ज्ञानवापी में अपने आप प्रकट हुए शिव, मुगलों ने की हिंदू धर्म को नष्ट करने की कोशिश: साक्षी महाराज

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 01:21 PM (IST)

उन्नाव: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब दूध का दूध पानी का पानी होने लगा है। सत्य क्या है, असत्य क्या है। नंदी की तपस्या सपनीभूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर भगवान शंकर अपने आप प्रकट हो रहे हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक धर्मनिष्ट नेता और उत्तर प्रदेश की कुर्सी के रूप में योगी जी बैठे हैं। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है। लोग कहते थे कि अयोध्या में ईट रखने पर खून की नदियां बहाई जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अयोध्या में गगनचुंबी मंदिर बन रहा है। मोदी जी ने बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनाया। अब ज्ञानवापी में भगवान प्रकट हो गए हैं।

इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने आगे कहा कि वामपंथियों ने मूल सिद्धांतों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर हमारे धर्म को कमजोर किया है। फिर भी हमारी संस्कृति और धर्म दुनिया में अब भी सर्वश्रेष्ठ है। विधर्मीओं और मुगलों ने हमारे धर्म को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां बदलीं और शासन-सत्ता में मोदी-योगी जैसे व्यकि सत्तासीन हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static