साक्षी महराज ने साध्वी प्राची की विवादित फेसबुक पोस्ट को किया शेयर

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:37 PM (IST)

उन्नावः अपने विवादित बयानों को लिए मशहूर बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने इस बार विवादित पोस्ट किया है। बता दें कि जिस विवादित पोस्ट को उन्होंने शेयर किया है वह पोस्ट हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची का है जिसमें वह हिंदुआ को घर में कोल्ड्रिंक की बोतल व तीर कमान रखने की सलाह दी थी। उसके बाद साक्षी महराज ने कानपूर में हुई हिंसा में भी अपनी फेसबुक पोस्ट को याद दिलाया था अब साक्षी महराज साध्वी प्राची के विवादित फेसबुक पोस्ट को शेयर किया है।

 

साक्षी महाराज द्वारा शेयर की गयी फेसबुक पोस्ट में लिखा है- ताजे नारियल पानी  का सेवन इस भीषण गर्मी में अत्यंत लाभकारी है| नारियल बाजार से कटवा कर ना लायें व स्वाद नहीं रहता हैमूल्य भी ज्यादा वसूला जाता है| अत: आवश्यक औजार खरीद लीजिये और हरे नारियल काटने की व्यवस्था भी घर पर ही करिये। साक्षी महराज के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से पोस्ट पर कॉमेंट्स आने की झड़ी लगी हुई है। सभी अपने अपने अंदाज में पोस्ट पर कॉमेंट्स कर रहे है|

 

साध्वी प्राची के पोस्ट को स्क्रीन स्क्रीनशॉट लेकर साक्षी महराज ने किया शेयर
ज्ञात हो कि इस पोस्ट को पहले दिन्दुत्वादी नेत्री साध्वी प्राची ने अपने फेसबुक वॉल से 30 जून को किया था, जिसका स्क्रीनशॉट लेकर साक्षी महराज ने अब अपनी फेसबुक वॉल से शेयर करते हुए पोस्ट किया है। हालाँकि माहौल को देखते उत्तर प्रदेश सरकार और कोर्ट ने विवादित बयान व विवादित पोस्ट करने पर मना किया है और करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने कहा है।

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar