प्रधानमंत्री से ज्यादा है कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का वेतन, योगी भी लिस्ट में

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 02:20 PM (IST)

लखनऊः प्रधानमंत्री देश के मुखिया होते हैं, लेकिन वेतन के मामले में कई राज्यों के मुख्यमंत्री उनसे काफी आगे हैं। यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वेतन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग दो गुना से भी ज्यादा है।

प्रधानमंत्री का वेतन संसद तय करती है और इसमें हर दस साल के बाद संशोधन होता है। प्रधानमंत्री का वेतन 31 जुलाई 2012 को एक लाख 60 हजार रूपया तय किया गया था। मतलब अब इसमें बढोत्तरी या कमी जुलाई 2022 में होगी। दूसरी ओर राज्यों के मुख्यमंत्री के वेतन के साथ ऐसी बात नहीं है।

मुख्यमंत्री का वेतन उस राज्य के आर्थिक हालत पर निर्भर करता है। देश में सबसे ज्यादा वेतन तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को मिलता है जो 4 लाख 10 हजार रूपए है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 लाख 90 हजार रूपया वेतन पाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3 लाख 65 हजार रूपये मिलते हैं । महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तीन लाख 40 हजार रूपए वेतन पाते हैं।

Tamanna Bhardwaj